Sunday, August 16, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGस्वतंत्रता दिवस पर मार्टर मेमोरियल स्कूल से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस पर मार्टर मेमोरियल स्कूल से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

जंगीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा एवं अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। यात्रा का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।

यात्रा में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू, बेगम हजरत महल एवं भारत माता की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। झांकियों ने नगरवासियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक लाल जी गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गुप्ता, प्रधानाचार्या अंकिता गुप्ता, उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार गुप्ता, कोऑर्डिनेटर नवीन गुप्ता व आशुतोष पांडे सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। समाजसेवी सुभाष चंद्र गुप्ता, आलोक गुप्ता, पवन गुप्ता, पीयूष कुमार, अजीत गुप्ता, अंकित साहू, गौरव साहू व सौरभ साहू समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button