Tuesday, August 11, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGजमानिया पुलिस ने बरामद किए आठ गुम मोबाइल, धारकों को लौटाए

जमानिया पुलिस ने बरामद किए आठ गुम मोबाइल, धारकों को लौटाए

जमानिया। थाना जमानिया पुलिस और सीसीटीएनएस टीम ने लगातार प्रयास कर गुम और खोए हुए आठ मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1.95 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने खुशी जताते हुए पुलिस टीम की सराहना की।

पुलिस के अनुसार, विभिन्न तिथियों में मोबाइल धारकों ने अपने फोन गुम होने की शिकायत CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायतों के आधार पर थाना जमानिया पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यम से मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने आठ मोबाइल बरामद कर 11 अगस्त 2026 को उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिए।

बरामद मोबाइल में आकाश कुमार का पोको एम6 प्रो 5जी, मनीष कुमार शर्मा का रेडमी नोट 12 प्रो, जितेंद्र चौधरी का वीवो वी27, राधेश्याम यादव का रियलमी सी35, प्रभाकर पाठक का वनप्लस, इमरान का 1800जी, विवेक कुमार गुप्ता का सैमसंग ए04ई और राजू का टेक्नो स्पार्क मोबाइल शामिल है।

मोबाइल बरामदगी में निरीक्षक रामसजन नागर, हेड कांस्टेबल विमलेश पटेल, कांस्टेबल धीरज गुप्ता, अनूप राय और मुकुल मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मोबाइल मिलने पर लोगों ने जमानिया पुलिस के प्रति आभार जताया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button