Saturday, July 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalजानलेवा हमले में फरार आरोपी शेषनाथ राजभर गिरफ्तार

जानलेवा हमले में फरार आरोपी शेषनाथ राजभर गिरफ्तार

गाज़ीपुर – बिरनो थाना पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमला, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मीरपुर नहर के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। इस दौरान थाना बिरनो में दर्ज मुकदमा संख्या 139/2026 के वांछित आरोपी शेषनाथ राजभर (52 वर्ष) निवासी ग्राम बीरबलपुर मठिया, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button