गाजीपुर – नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सोनकर ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ नगसर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मुकदमा संख्या 22/2026, धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3) एवं 190 बीएनएस से जुड़े पांच बाल अपचारियों को पकड़ा। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।














