Wednesday, June 24, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - युवक की बेरहमी से हत्या, पुरानी रंजिश में 10-12 हमलावरों...

गाजीपुर – युवक की बेरहमी से हत्या, पुरानी रंजिश में 10-12 हमलावरों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

गाजीपुर – भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में 20 वर्षीय अजय यादव की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह अजय अपने पिता श्रीकांत यादव के लिए खाना लेकर साइकिल से खेत स्थित डेरे पर जा रहा था। रास्ते में नहर के पास पहले से घात लगाए बैठे 10-12 युवकों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने चाकू से कई वार किए। अजय के मृत समझने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

अजय खेती और पशुपालन के काम में अपने पिता का हाथ बंटाता था। परिवार में माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ साल पहले गांव में आई एक बारात में डांस देखने के दौरान आगे बैठने को लेकर अजय और कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी रही। अक्टूबर 2025 में भी अजय पर हमला हुआ था, जिसमें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एडिशनल एसपी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button