Monday, June 22, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGसैदपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ सुधांशु यादव को...

सैदपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ सुधांशु यादव को दबोचा

गाजीपुर – सैदपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ बहरियाबाद हाईवे अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनारस-गोरखपुर हाईवे स्थित राम तबक्का बूथ पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बैठा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके लाल रंग के बैग से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सुधांशु यादव उर्फ पिंटू यादव (28 वर्ष) पुत्र दिनेश यादव, निवासी ग्राम रद्दीपुर, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर के रूप में बताई।बरामदगी के आधार पर सैदपुर थाने में मुकदमा संख्या 222/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button