गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे अपनी टीम के साथ बहादुरगंज बस स्टैंड क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सलामतपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान अवनीश यादव (20) पुत्र स्वर्गीय बालकिशुन यादव निवासी भैसड़ा, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना कासिमाबाद में मुकदमा संख्या 233/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे व थाना कासिमाबाद के पुलिसकर्मी शामिल रहे।














