Sunday, June 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeNationalअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुहम्मदाबाद में जगह-जगह लगे योग शिविर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुहम्मदाबाद में जगह-जगह लगे योग शिविर

गाज़ीपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुहम्मदाबाद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी प्राप्त की। नगर स्थित अष्ट शहीद पार्क परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राणायाम से मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते हैं और कई बीमारियों पर बिना दवा के भी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बन चुका है और करोड़ों लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं।

भाजपा नेता पीयूष राय ने कहा कि वर्तमान परिवेश में योग की महत्ता और अधिक बढ़ गई है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

योगाभ्यास कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय, नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया, वीरेंद्र राय, रामजी गिरी, ओपी गिरी, आनंद कुमार त्रिपाठी, शशिकांत पाण्डेय, अमित अग्रवाल, राजेन्द्र गुप्ता, विनोद राय, श्रीनारायण राय, जयप्रकाश प्रजापति, प्रवीण राय, राजेन्द्र शर्मा और विनोद यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। वहीं ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय तथा कोतवाली परिसर में सीओ सुधाकर पांडेय और प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप की देखरेख में योग शिविर आयोजित किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button