Sunday, June 21, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGयोग दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित

योग दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित

गाजीपुर, । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही, जिसका उद्देश्य जीवन के प्रत्येक चरण में स्वास्थ्य, संतुलन और सक्रियता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जखनिया विधायक बेदी राम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर योगाचार्य ने अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, प्रशिक्षणरत मुख्य आरक्षियों तथा आमजन को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही सभी से नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग के महत्व और इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को योग के माध्यम से तनावमुक्त, ऊर्जावान तथा कर्तव्य के प्रति सदैव सजग रहने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से जीवन में अनुशासन, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे व्यक्ति स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकता है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ और निरोग समाज के संकल्प के साथ किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button