Friday, June 12, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGनाबालिग बेटे की पैतृक संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप, मुकदमा दर्ज

नाबालिग बेटे की पैतृक संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप, मुकदमा दर्ज

गाज़ीपुर – जंगीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी मनीषा राजभर ने अपने नाबालिग पुत्र की पैतृक भूमि और मकान पर अवैध कब्जा करने की साजिश, धोखाधड़ी पूर्वक बैनामा कराने के प्रयास तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के निर्देश पर जंगीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मनीषा राजभर के अनुसार उनके पति राहुल राजभर का 2 जून 2026 को उपचार के दौरान निधन हो गया था। पति की असमय मृत्यु के बाद परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी परिस्थिति का लाभ उठाकर कुछ लोग उनके परिवार की पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उनके चार वर्षीय पुत्र आयुष राजभर और दो वर्षीय पुत्री का वैधानिक अधिकार दादा शिवमुनि राजभर के नाम दर्ज मौजा जहानपुर और नसीरपुर स्थित पैतृक भूमि एवं मकान पर है। आरोप है कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के युसुफपुर (खड़बा) निवासी कर्मवीर सिंह उर्फ सोनू, नीलेश सिंह और जैनविक्रम सिंह मिलकर उक्त संपत्ति को अपने पक्ष में कराने की साजिश रच रहे हैं।

महिला का आरोप है कि कर्मवीर सिंह उनके वृद्ध ससुर को बहला-फुसलाकर तथा शराब पिलाकर पैतृक भूमि और मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने का प्रयास कर रहा है। साथ ही उसके सहयोगियों द्वारा उन्हें जमीन के मामले में हस्तक्षेप न करने का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button