Monday, June 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeविनीत राय हत्याकांड: चार फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम, पुलिस...

विनीत राय हत्याकांड: चार फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम, पुलिस का शिकंजा कसा

गाजीपुर – चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्ण ने इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस का मानना है कि इनाम की घोषणा से आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी आएगी।

पुलिस के अनुसार, बिंदु होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में शंकर पाण्डेय, जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव, आलोक दुबे और कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद नामजद आरोपी हैं। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

विनीत राय हत्याकांड ने जिले में राजनीतिक माहौल को भी गरमा दिया है। मामले को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में पुलिस पर जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव भी बढ़ गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button