गाज़ीपुर, – विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने देश में बढ़ते कथित धर्मांतरण मामलों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राष्ट्रव्यापी सख्त कानून बनाने की मांग की है। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि हाल में सामने आए कुछ मामलों, विशेषकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़े घटनाक्रम, अत्यंत चिंताजनक हैं और इनकी गहन जांच आवश्यक है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठित समूह योजनाबद्ध तरीके से युवाओं को प्रभावित कर धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकता है। विहिप ने उन महिला पुलिसकर्मियों की सराहना की, जिन्होंने एक मामले का खुलासा कर अन्य युवाओं को संभावित नुकसान से बचाया।
संगठन ने केंद्र सरकार से अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त और प्रभावी कानून पूरे देश में लागू करने की मांग की है। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित में एकजुट होकर निर्णय लेने की अपील की गई।
इस कार्यक्रम में जिला संयोजक बजरंग दल रविराज, जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, राकेश सिंह (जिला अध्यक्ष सैदपुर), जिला मंत्री राजकिशन, जिला सह मंत्री ओमप्रकाश, आनंद, नगर अध्यक्ष अनुराग, राजन, विनोद, विनोद बंसल, ब्रजेश सिंह, प्रशांत सिंह ‘छोटू’, अंजनी पांडेय, चंदन, दुर्गा वाहिनी संयोजिका राम खरवार, सरिता जी, श्रीप्रकाश जी, प्रवीण श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, हेमंत, सुनील वर्मा, गोपाल जी, अमित वर्मा और अभिनाश उपस्थित रहे।














