HomeCrimeपुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना, आत्महत्या का प्रयास कर रहे...

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना, आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति की बचाई गई जान

गाजीपुर – शादियाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। सरायगोविन्द (भिटवा) गांव के निवासी एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और समय रहते उसकी जान बचा ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजनाथ सिंह यादव पिछले कुछ दिनों से राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन पर कथित रूप से नियम विरुद्ध कार्य कराने का दबाव बना रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने 16 अप्रैल 2026 को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ और 17 अप्रैल को उन्होंने गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर शादियाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए व्यक्ति को समझाया और सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान बच गई और गांव में किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments