Saturday, April 11, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGमशीन की चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत

मशीन की चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत

गाजीपुर – भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें भूसा बनाने वाली मशीन की चपेट में आने से 27 वर्षीय ट्रैक्टर चालक विमलेश यादव की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह खेत में भूसा बनाने का काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि विमलेश अपने साथी चालक दिनेश गोड़ और ट्रैक्टर मालिक बब्बन यादव के साथ काम कर रहा था। घटना के दौरान दिनेश पानी पीने चला गया था, जबकि बब्बन यादव खाना लेने घर गए थे। इसी बीच विमलेश मशीन पर संतुलन खो बैठा और उसमें फंस गया, जिससे उसका दाहिना हाथ और बायां पैर पूरी तरह कटकर अलग हो गया। इसके अलावा बाएं हाथ की कुछ उंगलियां और दाहिना पैर भी घुटने तक कट गया।

जब साथी वापस लौटा तो विमलेश ट्रैक्टर से करीब 5 मीटर दूर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद कटे हुए अंगों में से बायां पैर और दाहिना हाथ नहीं मिल सके। घटना से परिवार में मातम छा गया है। मृतक की मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button