Thursday, April 2, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGआयुष्मान भारत व कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए जागरूकता रथ रवाना

आयुष्मान भारत व कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए जागरूकता रथ रवाना

गाज़ीपुर। जनपद के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस क्रम में आयुष्मान भारत योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

अभियान का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जे. एन. सिंह एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. मुंशी लाल ने संयुक्त रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सरकार की इन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अभी भी कई पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है, इसलिए जनजागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है।

जागरूकता रथ जनपद के सभी तहसीलों के प्रमुख बाजारों, चौराहों तथा 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देगा। इसके माध्यम से लोगों को पात्रता, लाभ और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहे।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अभियान से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button