Sunday, February 22, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeब्रेकिंग - भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की गाड़ी रोककर जान से मारने...

ब्रेकिंग – भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की गाड़ी रोककर जान से मारने का प्रयास

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के जलालाबाद मोड़ के पास शनिवार रात भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की गाड़ी रोककर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ओवरटेक कर रोकी गाड़ी

जानकारी के अनुसार कासिमाबाद थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी विश्व प्रकाश अकेला, जो भारतीय जनता युवा मोर्चा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष हैं, शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपने सहयोगियों अमरनाथ शर्मा और विशाल कुशवाहा के साथ निजी स्कॉर्पियो वाहन से ग्राम गहली बसारिखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। आरोप है कि मरदह अंडरपास पार करते ही जलालाबाद मोड़ के पास सामने चल रही इनोवा फिएस्टा सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया।

पिस्टल से फायरिंग का प्रयास

पीड़ित के अनुसार वाहन से उतरकर रास्ता देने का अनुरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पीछे बैठे एक व्यक्ति ने कथित रूप से पिस्टल निकालकर फायर करने की कोशिश की। हालांकि साथ मौजूद अमरनाथ शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना तत्काल मरदह थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी को दी गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पीड़ित अपने घर लौट गए। रविवार को थाना मरदह में छह अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button