Wednesday, February 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeसड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर – मुहम्मदाबाद इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सुरतापुर गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवरायकापुरा (सेमरा) गांव निवासी 40 वर्षीय अंजनी कुमार दूबे के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अंजनी दूबे साइकिल से कुण्डेसर से तिवारीपुर की ओर जा रहे थे। सुरतापुर गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर मर्चरी हाउस भेज दिया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। बताया गया कि गंगा कटान में उनका घर बह जाने के बाद वे तिवारीपुर में किराए के मकान में रह रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button