HomeCrimeशॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र के भवरहा गांव में बीती रात विद्युत शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया और लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। गांव निवासी मनीष कुमार भोजन के बाद परिवार सहित घर में सो रहे थे। देर रात बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और घर में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे और बच्चों सहित सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। पीड़ित ने राजस्व विभाग को सूचना दी। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments