Saturday, February 14, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeकासिमाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कासिमाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना कासिमाबाद पुलिस ने नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मु0अ0स0 236/25 से जुड़ा है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5J(2), 5L/6 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। इस संबंध में वादी की तहरीर पर दिनांक 19 जून 2025 को थाना कासिमाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

दिनांक 23 जनवरी 2026 को उप निरीक्षक पुष्पेश चंद्र दूबे, चौकी प्रभारी बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर अम्बेडकर तिराहा, बहादुरगंज से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शुभम जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सदर बाजार, सब्जी मंडी, वार्ड नंबर-2, बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button