Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeHealthगाजीपुर की तहसीलों में राजस्व विवादों का हुआ समाधान, वर्षों पुराने मामलों...

गाजीपुर की तहसीलों में राजस्व विवादों का हुआ समाधान, वर्षों पुराने मामलों का निस्तारण

गाजीपुर । जनपद की विभिन्न तहसीलों में आवेदकों द्वारा दी गई शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राजस्व विभाग ने कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल समाधान किया। तहसील मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद और जखनियां में आज तीन प्रमुख मामलों का निस्तारण किया गया, जिससे संबंधित ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।

 

1. तहसील मुहम्मदाबाद:

ग्राम परसा निवासी लाल बिहारी बिंछ पुत्र बाल किशुन को वर्ष 1976 में कृषि पट्टे के रूप में गाटा संख्या 1218, रकबा 0.176 हेक्टेयर भूमि मिली थी। विगत 5-6 वर्षों से कुछ स्थानीय काश्तकारों ने इस भूमि को जबरन अपने खेत में मिला लिया था। शिकायत के आधार पर उपजिलाधिकारी व लेखपाल की कार्रवाई से लाल बिहारी को उनकी भूमि पर पुनः कब्जा दिलाया गया। उन्होंने समाधान पर सहमति जताई।

 

2. तहसील कासिमाबाद:

ग्राम भठौना निवासी सरोज कुमार की भूमि (गाटा संख्या 162 व 169) में अंश निर्धारण में गलती हो गई थी, जिसे राजस्व विभाग द्वारा सुधार दिया गया। सरोज कुमार ने कार्यवाही से संतुष्टि व्यक्त की।

 

3. तहसील जखनियां:

ग्राम मोहब्बतपुर (परगना शादियाबाद) स्थित गाटा संख्या 575, रकबा 0.109 हेक्टेयर का मुख्य मार्ग पिछले 20 वर्षों से विवादित था। विवाद के कारण मार्ग का निर्माण रुक गया था। प्रशासन द्वारा सीमांकन कर ग्राम प्रधान, ग्रामीणों एवं काश्तकारों की मौजूदगी में विवाद का समाधान कर खूँटा गाड़ा गया। बाद में ग्राम प्रधान ने मिट्टी डालकर रास्ता बनवा दिया। सभी पक्षों ने स्पॉट मेमो पर हस्ताक्षर कर संतुष्टि जाहिर की।इन कार्यवाहियों से यह सिद्ध होता है कि गाजीपुर प्रशासन आम जन की समस्याओं के समाधान हेतु सजग और सक्रिय है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button