HomePARDAPHAAS BREAKINGबाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 16 बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 16 बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

एसपी ने किया खुलासा, स्वाट टीम और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार

गाजीपुर। जिले में बाइक चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और जंगीपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 15 मोटरसाइकिलें, एक बाइक का इंजन और कटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और 450 रुपये नकद भी मिले हैं। बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी विनय कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सादात थाना क्षेत्र के कटया गांव निवासी प्रवेश राजभर, अतुल सिंह और नीरज राजभर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। इसके बाद आर्थिक लाभ कमाने के लिए उनके पार्ट्स अलग-अलग काटकर बेच देते थे।
पुलिस के अनुसार, बरामद बाइकों में स्प्लेंडर प्लस, सुपर स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स, बजाज एक्ससीडी और सीबीजेड एक्सट्रीम समेत कई कंपनियों की मोटरसाइकिलें शामिल हैं। बरामद वाहनों में छह के संबंध में गाजीपुर के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों की जानकारी मिली है, जबकि एक बाइक का संबंध वाराणसी के चौबेपुर थाने में दर्ज मुकदमे से मिला है।
एक मोटरसाइकिल के इंजन और चेचिस नंबर में भी गड़बड़ी सामने आई है। पुलिस अन्य बरामद बाइकों के मालिकों और चोरी से जुड़े मामलों की जानकारी जुटा रही है। मामले में जंगीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments