Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGशादी से एक दिन पहले करंट लगने से दूल्हे की मौत, दुल्हन...

शादी से एक दिन पहले करंट लगने से दूल्हे की मौत, दुल्हन की भी बिगड़ी तबीयत

गाजीपुर – शादियाबाद थाना क्षेत्र के गोपपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। चंदन सिंह (27) की शादी वाराणसी की साक्षी सिंह से 20 अप्रैल को होनी थी, लेकिन उससे एक दिन पहले ही करंट लगने से उनकी मौत हो गई। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, हल्दी की रस्म पूरी हो चुकी थी और अखंड रामचरितमानस पाठ चल रहा था। इसी दौरान चंदन सिंह भोजन करने के बाद छत से नीचे उतरे और पंखा घुमाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंखे में पहले से करंट आ रहा था। जैसे ही चंदन ने पंखा पकड़ा, उन्हें जोरदार झटका लगा और वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

चंदन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई दीपक सिंह की पहले ही 2020 में महाराष्ट्र में मौत हो चुकी है। ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी चंदन के कंधों पर थी। उनके पिता सुदामा सिंह महाराष्ट्र में टैक्सी चलाते हैं, जबकि मां मीना सिंह हादसे के बाद बदहवास हो गई हैं।

दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही दुल्हन साक्षी सिंह की भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे गांव और परिजनों में मातम छा गया है। शादी की खुशियों की जगह अब घर में शोक का माहौल है।

शादियाबाद थाना प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित सूचना थाने में नहीं दी गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button