Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, विकास...

गाजीपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

लखनऊ में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान गाजीपुर जनपद के एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद के विकास और विशेष रूप से बिरनो ब्लॉक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी ने विकास कार्यों में सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

गौरतलब है कि बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, जो एमएलसी विशाल सिंह चंचल के करीबी माने जाते हैं, पहली बार ब्लॉक प्रमुख चुने गए हैं। उनका अब तक का लगभग चार साल का कार्यकाल बिना किसी विवाद के विकासोन्मुख रहा है। बिरनो ब्लॉक को आकांक्षात्मक ब्लॉक के रूप में चुने जाने के बाद से यहां के गांवों में गलियों, प्राथमिक विद्यालयों, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, बाल पुष्टाहार, विद्युत सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख विकास कार्य किए गए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button