HomePoliticsभाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी अजीत चौबे का गाजीपुर में भव्य स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी अजीत चौबे का गाजीपुर में भव्य स्वागत

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं सोनभद्र के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे का शनिवार को अपने प्रभार वाले जनपद गाजीपुर में प्रथम आगमन हुआ। उन्होंने लंका मैदान में आयोजित तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर में भाग लिया। इसके बाद छावनी लाइन स्थित भाजपा जिला कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि गाजीपुर के कार्यकर्ता ऊर्जावान और उत्साहित हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के आत्मीय स्वागत का वास्तविक आभार संगठन को मजबूत बनाकर ही व्यक्त किया जा सकता है।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने गणेश वंदना के साथ स्वागत संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पिछली परिस्थितियों को पीछे छोड़कर संगठन की मजबूती के लिए पूरी ऊर्जा से कार्य करना होगा। संगठन की शक्ति ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और संगठन की मजबूती को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिला प्रभारी को जनपद की सामाजिक, भौगोलिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी दी और संगठन की सक्रियता का भरोसा दिलाया।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर, डॉ. विजय यादव, रामनरेश कुशवाहा, दयाशंकर पांडेय, विष्णु प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज सिंह, शैलेश राम, साधना राय, विश्व प्रकाश अकेला, शीला सोनकर, किरण सिंह, शिवशंकर गुप्ता, विनोद अग्रवाल, माया सिंह, पूनम मौर्या, राजन प्रजापति, विशाल चौरसिया, सचिन कनौजिया, पप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments