Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeNCR Newsदिल्ली के परिवहन और पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत ने AAP से दिया...

दिल्ली के परिवहन और पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत ने AAP से दिया इस्तीफा

दिल्ली के परिवहन और पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गहलोत, जो AAP सरकार के प्रमुख चेहरे और वरिष्ठ नेता थे, का नाम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों में चर्चा में था।

गहलोत ने आरोप लगाए: “AAP अब जनता के हक के लिए लड़ने के बजाय अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की लड़ाई में उलझी हुई है। इससे दिल्ली की जनता को बुनियादी सेवाएं देने की हमारी क्षमता बुरी तरह प्रभावित हुई है,” उन्होंने कहा।

केन्द्र से टकराव को ठहराया जिम्मेदार: गहलोत ने लिखा, “दिल्ली सरकार का अधिकतर समय केन्द्र के साथ लड़ाई में बीतता है, जिससे दिल्ली के विकास में रुकावट आ रही है। ऐसे हालात में पार्टी में बने रहना संभव नहीं है, इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं।”

गहलोत का इस्तीफा AAP के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह केजरीवाल सरकार के वरिष्ठ और विश्वसनीय नेताओं में से एक थे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button