HomeLocal551 दीप जलाकर पीएम के दीर्घायु की कामना

551 दीप जलाकर पीएम के दीर्घायु की कामना

गाजीपुर। बिरनो मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 551 दीप प्रज्वलित कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने दीप जलाकर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में बिरनो मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, मन्नू राजभर, कार्तिक राम प्रधान सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments