HomePARDAPHAAS BREAKINGगाजीपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

गाजीपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

गाजीपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

गाजीपुर। जनपद में लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा।

हालांकि, अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments