Sunday, July 12, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGसिजेरियन प्रसव के बाद महिला की मौत, नर्सिंग होम संचालक पर गंभीर...

सिजेरियन प्रसव के बाद महिला की मौत, नर्सिंग होम संचालक पर गंभीर आरोप

गाजीपुर – जमानिया कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित एक निजी नर्सिंग होम में सिजेरियन प्रसव के बाद 30 वर्षीय प्रसूता वंदना बिंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक और कर्मचारियों पर लापरवाही तथा बिना सूचना दिए मरीज को वाराणसी ले जाने का आरोप लगाया है।सब्बलपुर कला निवासी मृतका के पति अनिल बिंद के अनुसार, शनिवार शाम उनकी पत्नी ने सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए जुड़वा बच्चों—एक बेटा और एक बेटी—को जन्म दिया। देर रात अचानक पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर नर्सिंग होम संचालक और कर्मचारी बिना परिजनों को बताए उसे वाहन से वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां महिला की मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल में शव को स्ट्रेचर पर छोड़कर कर्मचारी फरार हो गए।इधर, पत्नी के बारे में जानकारी न मिलने पर परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि उसे वाराणसी ले जाया गया है। देर रात परिजन वहां पहुंचे और शव लेकर वापस नर्सिंग होम आए, लेकिन तब तक संचालक और कर्मचारी ताला बंद कर फरार हो चुके थे।इसके बाद परिजनों ने जमानिया कोतवाली पहुंचकर नर्सिंग होम संचालक व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button