Sunday, July 12, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGदादी निकली मासूम सिद्धार्थ की कातिल, पारिवारिक विवाद में पोते की ले...

दादी निकली मासूम सिद्धार्थ की कातिल, पारिवारिक विवाद में पोते की ले ली जान

गाजीपुर – भांवरकोल थाना क्षेत्र के गोंड़ी खास गांव में चार वर्षीय मासूम सिद्धार्थ की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बच्चे की दादी कबूतरी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी महिला ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर पोते की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को रविवार को मिर्जाबाद चट्टी के पास तेतरिया मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

सिद्धार्थ 6 जुलाई को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला, जिसके बाद पिता जामवंत कुशवाहा ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तीन दिन बाद 9 जुलाई को बच्चे का क्षत-विक्षत शव घर से करीब 20-25 मीटर दूर चरी के खेत में मिला। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस जांच के दौरान बच्चे की दादी कबूतरी देवी के व्यवहार पर संदेह हुआ, क्योंकि पुलिस के पहुंचते ही वह घर से फरार हो गई थी। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

आरोपी महिला ने बताया कि बेटे-बहू से आभूषण के बदले 50 हजार रुपये न मिलने, समय पर भोजन नहीं मिलने और पोते को गोद में लेने से रोके जाने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी नाराजगी में उसने 6 जुलाई को सिद्धार्थ को एकांत में ले जाकर उसका मुंह और नाक दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में शव को चरी के खेत में घास-फूस से ढककर छिपा दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मायके भागने की कोशिश कर रही थी, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button