गाजीपुर – बिरनो थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 148/26, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र राजविजय को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ सुल्तानपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम सनेहुआ, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।














