Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeNational“उत्तर प्रदेश” पर्यटन हब बनेगा:सरकार की पहल

“उत्तर प्रदेश” पर्यटन हब बनेगा:सरकार की पहल

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य सरकार पूरे उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों को पर्यटन हब के रूप में विकसित करना चाहती है। उनका मानना है कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, और पर्यटन को बढ़ावा देकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार किया जा सकता है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पर्यटकों का सर्वे शुरू कराया है।

उत्तर प्रदेश में पर्यटकों का सर्वे शुरू

उत्तर प्रदेश में अयोध्या, वाराणसी, इलाहाबाद, गढ़मुक्तेश्वर सहित 60 से अधिक धार्मिक केंद्र हैं। इन धार्मिक स्थलों पर उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से, भारत के विभिन्न हिस्सों से, और विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पर्यटकों का सर्वेक्षण कराने का काम शुरू किया है। इस सर्वे के माध्यम से एक व्यापक डाटा तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर पर्यटन केंद्रों को विकसित करने की योजना बनाई गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार की योजना

पर्यटन विभाग के उप निदेशक आर.पी. यादव ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के सभी 75 जिलों के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों पर आने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों की गणना का कार्य एक जून से शुरू किया गया है। पर्यटकों की संख्या के आधार पर जिलों की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। सर्वेक्षण दो चरणों में होगा। पहला चरण एक जून से 30 जून तक चलेगा।

इस सर्वेक्षण के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, हवाई अड्डे, होटल्स, रेस्टोरेंट्स, होम स्टे, पेइंग गेस्ट, धर्मशालाएं, लॉज, गेस्ट हाउस और ढाबों पर आने वाले घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों की गणना की जाएगी। इसके माध्यम से यह भी पता किया जाएगा कि इनका सकल घरेलू उत्पाद में कितना योगदान है। सर्वेक्षण की जिम्मेदारी हर जिले के पर्यटन विभाग को दी गई है, जो यह गणना सर्वेयर के माध्यम से कराएंगे।

मंडलवार सर्वेयर की तैनाती

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पर्यटकों का सर्वे कराने के लिए मंडलवार सर्वेयर तैनात किए गए हैं। प्रयागराज मंडल में 26, वाराणसी मंडल में 19, मिर्जापुर मंडल में 11, गोरखपुर मंडल में 20, आजमगढ़ मंडल में 11, बस्ती मंडल में 9, अयोध्या मंडल में 20, देवीपाटन मंडल में 11, लखनऊ मंडल में 21, कानपुर मंडल में 23, झांसी मंडल में 6, चित्रकूट मंडल में 14, बरेली मंडल में 10, मुरादाबाद मंडल में 13, अलीगढ़ मंडल में 9, मेरठ मंडल में 14, मुजफ्फरनगर मंडल में 16 और आगरा मंडल में 43 सर्वेयर तैनात हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button