गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्र अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना दुल्लहपुर में दर्ज मुकदमा मु0अ0सं0 225/2026, धारा 303(2), 317(3) बीएनएस से संबंधित आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जलालाबाद चट्टी से संजय कुमार पुत्र नंदलाल राम निवासी जलालाबाद थाना दुल्लहपुर और अखिलेश सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र स्व. विजय सिंह निवासी जलालाबाद थाना दुल्लहपुर को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार के खिलाफ थाना दुल्लहपुर में वर्ष 2026 का चोरी से संबंधित मुकदमा तथा थाना भुड़कुड़ा में वर्ष 2020 में धारा 324 भादवि का मुकदमा भी दर्ज है। वहीं अखिलेश सिंह उर्फ मोनू सिंह के खिलाफ दुल्लहपुर थाने में संबंधित मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्र व उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।














