HomeCrimeगाजीपुर सेतु हादसा: ट्रेलर गंगा में गिरा, चालक-खलासी लापता

गाजीपुर सेतु हादसा: ट्रेलर गंगा में गिरा, चालक-खलासी लापता

गाजीपुर – शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार 22 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा। हादसे के समय ट्रेलर विपरीत दिशा से आ रही सब्जी लदी पिकअप से टकरा गया, जिससे पिकअप भी पलट गई और ट्रेलर सीधे नदी में समा गया।

घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर का पता लगा लिया गया है, जो सेतु के पिलर संख्या 6 और 7 के बीच करीब 35 फीट गहराई में फंसा हुआ है। हालांकि, ट्रेलर में सवार चालक और खलासी अब तक लापता हैं।

हादसे में पिकअप चालक 28 वर्षीय रवि गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है, जबकि एक अन्य घायल का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक ट्रेलर गोरखपुर का है और चालक की पहचान राजन यादव (28) के रूप में हुई है।

स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है और सेतु के दोनों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हादसे के कारण यातायात प्रभावित है और भारी वाहनों पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। उल्लेखनीय है कि इसी सेतु पर 20 मार्च को भी एक ट्रैक्टर गिरने से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments