HomePARDAPHAAS BREAKINGविनीत राय हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिजनों से मिल जताई संवेदना, जल्द...

विनीत राय हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिजनों से मिल जताई संवेदना, जल्द गिरफ्तारी की मांग

गाजीपुर, । बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के पुत्र विनीत राय की निर्मम हत्या के बाद जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (पंजीकृत) की जिला कमेटी ने उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। जिला अध्यक्ष गुड्डू केसरी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अष्टभुजी कॉलोनी स्थित उनके आवास पहुंचा और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।इस दौरान जिलाध्यक्ष गुड्डू केसरी ने कहा कि गाजीपुर के सभी व्यापारी और विभिन्न व्यापारिक संगठन इस दुख की घड़ी में आलोक राय और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में व्यापारिक समाज पीछे नहीं हटेगा और हर संभव सहयोग करेगा।जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापार मंडल अन्य संगठनों को साथ लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा।ट्रांसपोर्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन समय रहते अपराधी गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगाता तो ऐसी दर्दनाक घटना नहीं होती। वहीं फोटोग्राफर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर केसरी ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।राइस मिल एसोसिएशन के श्रवण कुमार सिंह ‘सिप्पू’ ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय निगरानी और शीघ्र न्याय की मांग की। सब्जी मंडी समिति के अध्यक्ष अतीक अहमद राइनी ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।संवेदना व्यक्त करने वालों में नगर महामंत्री आकाशदीप, राजेश गुप्ता विक्की गाजी, जिला उपाध्यक्ष कमरू जमा अंसारी, मैनुद्दीन भाई, अरुण कुमार जायसवाल सहित अनेक व्यापारी नेता एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments