Monday, August 10, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsतिरंगा यात्रा में भारत माता की जय से गूंजा जंगीपुर

तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय से गूंजा जंगीपुर

ग़ाज़ीपुर । स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सोमवार को जंगीपुर कृषि मंडी परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय और भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय की अगुवाई में निकली यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए, जिससे पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा।

तिरंगा यात्रा कृषि मंडी परिसर से शुरू होकर जंगीपुर मुख्य बाजार, यादव मोड़, लावा मोड़ और शेखपुर होते हुए बिरनो पहुंची। यहां शहीद कमलेश सिंह और शहीद निरंजन राजभर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में युवाओं की बड़ी भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि 15 अगस्त को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंडल और जिलास्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यात्रा के दौरान राष्ट्रप्रेम और शहीदों के सम्मान का संदेश दिया गया।

इस दौरान कुंवर रमेश सिंह पप्पू, अवधेश राजभर, प्रवीण सिंह,लालजी गुप्ता, विवेकानंद पांडे, अभिमन्यु सिंह मन्नू, सुनील कुशवाहा, मन्नू राजभर, पवनसुत गुप्ता, प्रमोद राय, संकठा प्रसाद मिश्रा, कार्तिक राम, आकाश राजभर विनोद गुप्ता, संतोष सिंह पवनसुत गुप्ता और राकेश यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button