HomePARDAFHAAS BREAKINGअवैध तमंचा और कारतूस के साथ उदय यादव गिरफ्तार

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ उदय यादव गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उदय यादव पुत्र सुरेश यादव, निवासी ग्राम बरहट, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति ग्राम अंकरांव के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए।

पुलिस ने बरामद अवैध असलहे और कारतूस को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना शादियाबाद में मु0अ0सं0 258/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments