HomePARDAFHAAS BREAKINGदिलदारनगर: अनियंत्रित बाइक हादसे में किशोर की मौत, परिवार में कोहराम

दिलदारनगर: अनियंत्रित बाइक हादसे में किशोर की मौत, परिवार में कोहराम

गाजीपुर: दिलदारनगर थाना अंतर्गत भदौरा-दिलदारनगर नहर मार्ग पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से चालक विशाल राय की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई आशीष राय बाल-बाल बच गया। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

फुल्ली गांव निवासी विशाल राय (17), अपने चचेरे भाई आशीष राय के साथ दिलदारनगर से भदौरा की ओर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में विशाल के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि आशीष झाड़ियों में गिरकर मामूली चोटों के साथ बच गया। स्थानीय लोगों और आशीष की मदद से घायल विशाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर दिलदारनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments