गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुजानपुर गांव स्थित उसके घर से कमलाकांत सिंह उर्फ मुन्ना (57) पुत्र फौजदार सिंह निवासी सुजानपुर, थाना सुहवल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध फौजदारी मुकदमा संख्या 849/19 में धारा 354, 452, 323, 506 और 427 भादवि के तहत मामला दर्ज था। उक्त मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय मय हमराह पुलिस टीम शामिल रही।















