Thursday, July 9, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGपुरानी रंजिश में दसवीं के छात्र पर चाकुओं से हमला, छह नकाबपोशों...

पुरानी रंजिश में दसवीं के छात्र पर चाकुओं से हमला, छह नकाबपोशों ने किया लहूलुहान

गाजीपुर – जमानियां क्षेत्र के गगरन गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते दसवीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र अरुण पाल पर छह नकाबपोश युवकों ने चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस समय हुई जब अरुण नहर के पास भेड़ चरा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, दो बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने छात्र पर अचानक कई चाकू से वार किए और उसे लहूलुहान कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अरुण को परिजन पहले थाने ले गए, जहां से पुलिस सुरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि छात्र की पीठ पर तीन गहरे चाकू के घाव हैं और अधिक रक्तस्राव होने के कारण वह अचेत अवस्था में उपचाराधीन है। घायल के बड़े भाई यशवंत पाल ने बताया कि कुछ दिन पहले अरुण के दोस्तों का आरोपियों से विवाद हुआ था। हमलावरों को शक था कि अरुण भी उस विवाद में शामिल था, जबकि उसका कोई संबंध नहीं था। परिजनों ने दो नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सोनकर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button