HomeNationalजंगीपुर: कड़ाके की ठंड में समाजसेवी संजय यादव ने 501 गरीबों में...

जंगीपुर: कड़ाके की ठंड में समाजसेवी संजय यादव ने 501 गरीबों में किया कम्बल वितरण

गाजीपुर – जंगीपुर क्षेत्र के जयंती दासपुर निवासी समाजसेवी संजय यादव ने ठंड से परेशान गरीब तबके के लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत बभनौली, नरहरपुर, और ग्राम पंचायत जयंती दासपुर के 501 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।इस मौके पर संजय यादव ने कहा, “ठंड के इस मौसम में गरीब और वंचित तबके के लोगों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। भगवान ने हमें इंसान बनाया है, तो हमें दूसरों के लिए अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए। यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है, ताकि ठंड से गरीबों को राहत मिल सके।”


इस आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें पूर्व प्रमुख सुभाष गुप्ता, राजेंद्र यादव, विवेकानंद पांडे, चंद्रिका बिना, राजनाथ यादव, और राजकुमार कुशवाहा शामिल थे। इन सभी ने गरीबों की सेवा में योगदान को प्रेरणादायक बताया और समाज के अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यों में जुड़ने की अपील की।कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने समाजसेवी के इस प्रयास की प्रशंसा की और इसे एक अनुकरणीय पहल बताया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments