HomeNationalसमाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न, PDA को मजबूत करने पर जोर

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न, PDA को मजबूत करने पर जोर

जंगीपुर (गाजीपुर): समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में विधानसभा की मासिक बैठक का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, और जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गाजीपुर के लोग PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) में आस्था रखते हैं। उन्होंने जनेश्वर मिश्रा और अखिलेश यादव के PDA फार्मूले को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “बीजेपी संविधान खत्म करने की साजिश कर रही है। हमें एकजुट होकर समाज के सभी वर्गों को साथ लाना होगा। 27 जनवरी से PDA चौपाल का आयोजन किया जाएगा।”

जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने समाजवादी विचारधारा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हमें दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यकों की आवाज बनना होगा। सभी जाति-धर्म के लोगों को गले लगाकर समाजवादी आंदोलन को मजबूती देनी होगी।”

जिला उपाध्यक्ष मुन्नीलाल राजभर ने कार्यकर्ताओं को PDA फार्मूले को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा, “बीजेपी आने वाले चुनावों में बड़ी साजिश कर सकती है। हमें त्रिस्तरीय चुनाव में सफलता प्राप्त कर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी होगी।”

बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव जितेंद्र चौहान ने किया। अंत में विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर, शिवमुनि पासी, शिवबदन राजभर, पप्पू चौबे, राम प्रकाश यादव, और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments