HomeCrimeगाजीपुर - हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा के दौरान सात छात्राएं फर्जी तरीके से...

गाजीपुर – हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा के दौरान सात छात्राएं फर्जी तरीके से परीक्षा देते पकड़ी गईं

गाजीपुर – दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। हरदासपुर खुर्द, जलालाबाद स्थित मां वीणा वादिनी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सात छात्राएं दूसरे विद्यालय की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ी गईं। केंद्र व्यवस्थापक अरविंद यादव, हरिंदर यादव और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जांच में मामला उजागर हुआ। सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष सर्वजीत यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पता चला कि जिनके स्थान पर परीक्षा दी जा रही थी, वे पंडित रमापति वैद्य इंटर कॉलेज, भीखमपुर की छात्राएं हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। केंद्र पर बजरंगबली इंटर कॉलेज, संत बुला सतनाम दास इंटर कॉलेज और पंडित रमापति वैद्य इंटर कॉलेज के परीक्षार्थी नामित हैं। घटना के बाद सभी केंद्रों पर सख्त जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments