HomeBusinessगाजीपुर में तीन ब्लॉकों में सुरक्षा भर्ती शिविर

गाजीपुर में तीन ब्लॉकों में सुरक्षा भर्ती शिविर

गाजीपुर – जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि यह शिविर जनपद के तीन विकास खंड मुख्यालयों – रेवतीपुर, जमानियां और जखनियां में आयोजित किए जाएंगे।रेवतीपुर और जमानियां ब्लॉक में भर्ती शिविर 6 व 7 अगस्त को तथा जखनियां ब्लॉक में 8 व 11 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।एसआईएस के ट्रेनिंग सेंटर हेड डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि कंपनी देश और विदेश में सुरक्षा सेवा प्रदान करती है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर एवं ऑफिसर पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।सुरक्षा सैनिक पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, लंबाई 167.5 सेमी, सीना 80-85 सेमी, वजन 56 से 90 किग्रा एवं उम्र 19 से 40 वर्ष निर्धारित है। सुपरवाइजर पद हेतु इंटरमीडिएट पास और लंबाई 170 सेमी होना चाहिए।चयनित अभ्यर्थियों को ₹350 पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा और प्रशिक्षण के लिए जौनपुर भेजा जाएगा। एक माह के प्रशिक्षण उपरांत अभ्यर्थियों को बनारस, गाजीपुर, प्रमुख होटलों, मंदिरों, रेलवे स्टेशनों व अन्य प्रतिष्ठानों में सुरक्षा सेवाओं हेतु स्थायी तैनाती दी जाएगी। उन्हें पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी और पेंशन की सुविधा भी मिलेगी।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments