HomePARDAFHAAS BREAKINGबाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग घायल, दोनों पैर फ्रैक्चर

बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग घायल, दोनों पैर फ्रैक्चर

कासिमाबाद (गाजीपुर)। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग पर जहूराबाद मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक की टक्कर से दवा लेने जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच के दौरान दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई।
जानकारी के अनुसार, गंगौली के मुबारकपुर गांव निवासी चंद्रिका कनौजिया (70) शुक्रवार की देर शाम दवा लेने के लिए गंगौली गए थे। इसी दौरान जब वह कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग पर जहूराबाद मोड़ के पास पहुंचे, तभी एक बाइक की चपेट में आ गए। बाइक की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया। जांच में उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर पाया गया। परिजनों के मुताबिक, हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।
चंद्रिका कनौजिया के पौत्र विवेक कनौजिया ने बताया कि उनके बाबा दवा लेने गए थे, तभी यह हादसा हो गया। पीड़ित पक्ष की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments