HomeEconomyगाजीपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याएं...

गाजीपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं

गाजीपुर – तहसील सैदपुर में शनिवार को आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने गंभीरता से उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर टीम बनाकर जांच की जाए और वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण हो।उन्होंने कहा कि जिन मामलों में उच्चाधिकारी स्तर पर निर्णय जरूरी हो, उनमें शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित की जाए ताकि समाधान में विलंब न हो।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, तथा राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जन समस्याओं का एक ही मंच पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments