HomeInternationalपुलवामा हमले के शहीदों की पुण्यतिथि पर सैदपुर में श्रद्धांजलि व कैंडल...

पुलवामा हमले के शहीदों की पुण्यतिथि पर सैदपुर में श्रद्धांजलि व कैंडल मार्च, सीआरपीएफ के वीर जवानों को नमन

गाजीपुर – सैदपुर। 7 वर्ष पूर्व जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आज ही के दिन हुए वीभत्स आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की पुण्यतिथि पर उनकी याद में गोरक्षकों की टीम ने अध्यक्ष रमेश यादव के नेतृत्व में मुंसफी परिसर स्थित शहीद स्तंभ पहुंचकर शहीदों को याद किया। इस दौरान सभी पुलवामा हमले के शहीदों के पोस्टर लेकर कैंडल जलाकर शहीद स्तंभ पर पहुंचे और वहां सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्मान में नारे लगाए। रमेश यादव ने कहा कि 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में आत्मघाती आतंकी द्वारा हमला किया गया, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस आतंकी घटना से पूरा देश आहत हुआ था और आज भी है। कहा कि इस घटना व जवानों की शहादत को हम देशवासी कभी नहीं भूल सकते। इसके अलावा क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो द्वारा भी शोकसभा कर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान वो नगर के संजय वन परिसर में सभी लोग जुटे और संगठन के महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख ज्योति जयानंद पाण्डेय के नेतृत्व में कैंडल मार्च करते हुए तहसील पहुंचे, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कहा कि शहीदों ने देश की सुरक्षा में अपने प्राण त्याग दिए। कहा कि उनकी याद में ही ये कैंडल मार्च निकाला गया है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय महिलाएं, पदाधिकारी आदि रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments