HomePARDAPHAAS BREAKINGअखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र...

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिग ब्रेकिंग – समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 38 वर्ष थी। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों बाद हालत में सुधार होने पर वे बिना औपचारिक छुट्टी लिए घर लौट आए थे।

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

प्रतीक राजनीति से दूर रहकर फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। उन्होंने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम चलाते थे। साल 2011 में उन्होंने अपर्णा यादव से सैफई में धूमधाम से लव मैरिज की थी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments