गाजीपुर। भुड़कुड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना के आधार पर मंझनपुर चट्टी से भुड़कुड़ा जाने वाली सड़क के पास से पकड़ा।पुलिस के अनुसार, थाना भुड़कुड़ा में मु0अ0सं0 214/26 धारा 65(2) बीएनएस तथा 5M/5N/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में मंझनपुर कला गांव निवासी बाबूलाल राम पुत्र स्वर्गीय बिरजूराम वांछित चल रहा था। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है।रविवार को पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपी के क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मंझनपुर चट्टी से भुड़कुड़ा जाने वाली सड़क के पास घेराबंदी कर आरोपी बाबूलाल राम को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे तक दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह समेत थाना भुड़कुड़ा के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान किसी प्रकार की बरामदगी नहीं हुई।














