HomeLocalजयरामपुर पंचायत भवन में ओटीएस कैंप आयोजित, नेटवर्क समस्या से कई उपभोक्ता...

जयरामपुर पंचायत भवन में ओटीएस कैंप आयोजित, नेटवर्क समस्या से कई उपभोक्ता लौटे मायूस

गाज़ीपुर – बिरनो विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के जयरामपुर गांव स्थित पंचायत भवन में शनिवार को बिजली विभाग द्वारा एक दिवसीय ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों पर छूट का लाभ दिलाना था। कैंप में कुल 36 से अधिक उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिलों का भुगतान कर छूट का लाभ उठाया और रसीद कटवाई।

बिरनो के अवर अभियंता विमल सिंह ने बताया कि कैंप के दौरान कुल 2 लाख 5218 रुपये की धनराशि जमा की गई। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधा देने का प्रयास किया गया, लेकिन दिनभर नेटवर्क की समस्या बनी रही। नेटवर्क बार-बार ठप होने के कारण बिल जमा करने की प्रक्रिया प्रभावित हुई, जिससे कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। मजबूरन कुछ उपभोक्ता बिना बिल जमा किए ही घर वापस लौट गए।

कैंप सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। कैंप से एक दिन पूर्व ग्राम पंचायत स्तर पर मुनादी और प्रचार-प्रसार के माध्यम से उपभोक्ताओं को इसकी सूचना दी गई थी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

ग्राम प्रधान दुर्गाविजय राजभर ने बताया कि सरकार द्वारा ग्रामीण अंचल के गरीब और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस जैसी सुविधाजनक योजना चलाई जा रही है, जो सराहनीय है। हालांकि नेटवर्क की समस्या के कारण अपने घरेलू कार्य छोड़कर कैंप में आए कई उपभोक्ता निराश होकर लौट गए, जो चिंता का विषय है।

इस अवसर पर बिजली विभाग के कर्मचारी, गोपाल यादव,बृजेश यादव, नरेंद्र, संतोष सिंह, आकाश, नरसिंह, जोधन, हीरा महातीम यादव, प्रदीप सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments