HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: 48 घंटे में दो मोटर चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

गाजीपुर: 48 घंटे में दो मोटर चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र में चोरों ने 48 घंटे के भीतर दो मोनोब्लॉक 2 HP मोटरों की चोरी कर पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बद्दूपुर गांव निवासी तेजप्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने खेत में लगी टू हॉर्स पावर मोटर चुरा ली। सुबह जब वह खेत में पानी देने पहुंचे तो चोरी का पता चला। इससे एक दिन पहले बद्दूपूर के गांव निवासी लालजी सिंह का भी 200 मीटर की दूरी पर भी इसी प्रकार की चोरी हुई थी, जिसमें चोरों ने खेत से मोटर चोरी कर ली थी |लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के किसान दहशत में हैं। धान की खेती के लिए जहां किसान खेतों में तैयारी में जुटे हैं, वहीं अब चोरी के डर से उन्हें खेतों में रात्रि विश्राम तक करना पड़ रहा है।इस मामले में बिरनो थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और पुलिस टीम जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments